Join 3rd Gared Exam Test Series Just 11Rs Contact Us Buy Now!

Rajasthan CET 2026 Day 1 Mock Test | Free Online Quiz with Answers (RSSB Pattern)

Rajasthan CET 2026 Day 1 Mock Test (RSSB Pattern) का निःशुल्क ऑनलाइन टेस्ट। विस्तृत उत्तर एवं व्याख्या सहित CET, Patwari, VDO, LDC व अन्य प्रतियोगी पर
⏱️ 2 min read
Font:

Gk Rajasthan CET 2026 Day 1 Mock Test - महत्वपूर्ण प्रश्न और ऑनलाइन टेस्ट

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो Gk Rajasthan CET 2026 Day 1 Mock Test आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आपकी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए हमने यह ऑनलाइन टेस्ट तैयार किया है।

  • कुल प्रश्न: 20 अति महत्वपूर्ण प्रश्न
  • निर्धारित समय: 25 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: 0.33 अंक प्रति गलत उत्तर

नीचे दिए गए "Start Test" बटन पर क्लिक करके टेस्ट शुरू करें।

Gk Rajasthan CET 2026 Day 1 Mock Test से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— कथन-अ : कालीबंगा से प्राप्त अग्निवेदिकाएँ धार्मिक अनुष्ठानों के प्रमाण मानी जाती हैं। कथन-ब : कालीबंगा से प्राप्त जुते हुए खेत के अवशेष विश्व के सबसे प्राचीन कृषि प्रमाणों में गिने जाते हैं। कथन-स : कालीबंगा से लोहे के औजार बड़ी संख्या में प्राप्त हुए हैं।

उत्तर: केवल अ एवं ब
व्याख्या: कालीबंगा से अग्निवेदिकाएँ तथा जुते हुए खेत के प्रमाण प्राप्त हुए हैं, जो धार्मिक जीवन एवं कृषि व्यवस्था का संकेत देते हैं। लोहे का प्रयोग सिंधु सभ्यता में नहीं था, इसलिए कथन-स गलत है। Exam Point : • कालीबंगा = हनुमानगढ़ • जुता हुआ खेत • अग्निवेदिकाएँ • Iron Age नहीं ━━━━━━━━━━━━━━━━━━

प्र. निम्नलिखित घटनाओं का सही कालक्रम चुनिए— अ. खानवा का युद्ध ब. चित्तौड़ का प्रथम साका स. हल्दीघाटी का युद्ध द. देवर का युद्ध

उत्तर: ब → अ → स → द
व्याख्या: 1303 में चित्तौड़ का प्रथम साका, 1527 में खानवा, 1576 में हल्दीघाटी तथा 1582 में देवर का युद्ध हुआ। Exam Point : 1303 → 1527 → 1576 → 1582 ━━━━━━━━━━━━━━━━━━

प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— कथन-अ : विजय स्तम्भ का निर्माण महाराणा कुम्भा ने करवाया। कथन-ब : इसका निर्माण महमूद खिलजी पर विजय के उपलक्ष्य में हुआ। कथन-स : विजय स्तम्भ यूनेस्को विश्व धरोहर सूची का भाग है क्योंकि यह चित्तौड़ दुर्ग परिसर में स्थित है।

उत्तर: अ, ब एवं स
व्याख्या: तीनों कथन सही हैं। विजय स्तम्भ चित्तौड़गढ़ दुर्ग का अभिन्न अंग है, जो यूनेस्को की Hill Forts of Rajasthan सूची में शामिल है। Exam Point : • महाराणा कुम्भा • महमूद खिलजी • चित्तौड़ दुर्ग ━━━━━━━━━━━━━━━━━━

प्र. Assertion (A) : बिजोलिया किसान आंदोलन को राजस्थान के किसान आंदोलनों का जनक माना जाता है। Reason (R) : इस आंदोलन ने संगठित किसान संघर्ष तथा बाद के प्रजामंडल आंदोलनों को वैचारिक आधार दिया।

उत्तर: A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
व्याख्या: बिजोलिया आंदोलन ने किसानों को संगठित किया तथा राजस्थान के राजनीतिक आंदोलनों को नई दिशा दी। इसलिए दोनों कथन सही हैं। Exam Point : • बिजोलिया • विजय सिंह पथिक • किसान आंदोलन ━━━━━━━━━━━━━━━━━━

✍️

Author: राजस्थान शिक्षा समाचार

राजस्थान शिक्षा समाचार पर हम आपके लिए नवीनतम शिक्षा सामग्री और फ्री टेस्ट सीरीज लाते हैं।

🔗 और महत्वपूर्ण टेस्ट दें

Post a Comment